कवि नगर में छात्रा से लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:31 PM
Ghaziabad News थाना कवि नगर क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर ने छात्रा से मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश की पहचान गोविंदपुर निवासी पीयूष और बिट्टू के रूप में हुई है और उसका साथी राजू अभी फरार है। थाना कवि नगर में इसी हफ्ते 4 नवंबर को वादी तरुण द्वारा छात्रा से मोबाइल स्नैचिंग की घटना की शिकायत की गई थी और पुलिस ने तत्काल जांच के लिए पुलिस टीम लगा दी थी।
त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस टीम बनाई गई
कवि नगर के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक घटना पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस टीम बनाई गई थी जिसने उक्त घटना में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है। बदमाश से लूटा गया मोबाइल, एक चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक अभियुक्त अन्य तमाम चोरी और स्नेचिंग की लगभग एक दर्जन घटनाओं में संलिप्त है यह उसने कबूला भी है।
पुलिस टीम ने चारों तरफ तलाशी शुरू की
पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे और मैन्युअल पूछताछ के आधार पर आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए गए और इलाके में पुलिस टीम ने चारों तरफ तलाशी शुरू की जिसमें पाया गया कि कुछ बदमाश इलाके में घूम रहे हैं। और वह अकेले जा रहे मासूम लोगों को अपना शिकार बनाकर मोबाइल लूट लेते हैं।
जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने इलाके में पूछताछ में और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि यहां मोबाइल लूटने वाले कुछ बदमाश इधर-उधर घूमते रहते हैं और मौका पाते ही वह मासूमों से मोबाइल छीन लेते हैं और फिर उन्हें सस्ते दामों पर बेच देते हैं। और इस बारे में गोविंदपुरम के दो बदमाशों की जानकारी प्राप्त हुई कि वह इधर चोरी और लूट के लिए आते जातेय रहते हैं। पुलिस ने अपना जाल बिछाया और शक होने पर उन्होंने गोविंदपुरम की तरफ से आ रहे बदमाश को रोकने का इशारा किया। बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो बदमाश को लगी, लेकिन दूसरा बदमाश फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है।
एक एक दर्जन से अधिक मामलों में शामिल है अभियुक्त
एसीपी कवि नगर अभिषेक ने खुलासा किया कि अभियुक्त पर एक दर्जन से अधिक चोरी और लूट के मामले का पता चला है। बदमाश के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Ghaziabad News in hindi
आरोपी बदमाश की पहचान
पुलिस एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने अभियुक्त की पहचान गोविंदपुरम के गली नंबर 33 पीयूष और बिट्टू पुत्र बद्री प्रसाद गोविंदपुरम के रूप में की है और इसका दूसरा साथी भी गोविंदपुरम का ही निवासी है जिसका नाम राजू बताया गया है। अभियुक्त की उम्र लगभग 26 वर्ष है।
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक छात्रा से फोन लूटने के बाबत वादी तरुण द्वारा जब शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से घटना का पता लगाने के लिए टीम बना दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल पूछताछ के आधार पर बदमाशों की जानकारी जुटाया और उनका पीछा किया और पीछा करके मुठभेड़ के बाद बदमाश को आत्मरक्षा में गोली चलाकर गिरफ्तार किया गया है। और दूसरे अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।