गुंडा निकला हिन्दू रक्षा दल का अध्यक्ष, सरेआम गुंडागर्दी
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:21 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:21 AM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश में हिन्दू रक्षा दल का एक अध्यक्ष बड़ा गुंडा निकला। हिन्दू रक्षा दल के इस अध्यक्ष ने सरेआम गुंडागर्दी करके बड़ा बवाल मचाया है। उत्तर प्रदेश के हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष का बेटा भी गुंडागर्दी में अपने पिता का साथ दे रहा है। उत्तर प्रदेश में रहने वाला यह व्यक्ति अपने आपको हिन्दू रक्षा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताता है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है मामला
यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद में रहने वाले हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व उनके बेटे समेत 6 लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थाना साहिबाबाद क्षेत्र के सेक्टर-3 में स्थित वेद होम सोसाइटी में जीडीए अधिकारी और सोसाइटी निवासियों के साथ मारपीट की है। इस घटना के बाद सोसाइटी निवासियों में रोष है। उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है।
Ghaziabad News
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित थाना साहिबाबाद क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित वेद होम सोसाइटी के निवासी कमलेश्वर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप है कि 27 मई 2024 को दोपहर 2 बजे जीडीए के कुछ अधिकारी उनसे कुछ पूछताछ के लिए आए थे। अधिकारियों ने उन्हें नीचे पार्किंग स्थल में बुलाया। कमलेश्वर व जयप्रकाश तोमर जैसे ही बिल्डिंग के नीचे पहुंचे तो पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र तोमर अपने बेटे व तीन-चार साथियों के साथ आए और आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जीडीए अधिकारियों के विरोध करने के बाद उन्होंने जीडीए अधिकारी के साथ भी बदसलूकी कर उन्हें भगा दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। सोसायटीवासी जब दोनों को बचाने के लिए नीचे पहुंचे तो उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी गई। इस कारण सोसायटी वाले डर गए।
कौन है हिन्दू रक्षा दल का अध्यक्ष
सोसाइटी में घुसकर जीडीए के अधिकारी और निवासियों के साथ बदसलूकी करने वाला पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र तोमर हिंदू रक्षा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पहले भी कई मामलों में विवादित रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके बेटे समेत 6 लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। Ghaziabad News