गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग करने वाला है कुछ ऐसा.. आप रह जाएंगे हैरान!
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:54 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम से एक बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद का स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम कुछ ऐसा करने वाला है, शहर की हर गली मोहल्ले सड़कों पर कुछ ऐसा नजारा होगा की देखने और सुनने वाले हो जाएंगे हैरान। अभी जो दिख रहा है वह ना दिखाई न देने के आदेश।
आइए जानते हैं क्या है मामला।
गाजियाबाद की सड़कों पर जिला मंडल के कई मोहल्ले स्तर पर नगर निगम की वेंडर की गाड़ियां आपको जरूर दिखाई पड़ेगी और अगर नहीं दिखाई दी तो अब संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मियों की खैर नहीं है। एक दो गाड़ी थोड़ी टाइम घूम कर गाजियाबाद रहे आबाद। की खानापूर्ति से अब काम नहीं चलेगा। संबंधित सफाई कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ न केवल कार्रवाई होगी बल्कि उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह कड़े निर्देश नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
सड़कों पर दिखाई दिया कूड़ा तो होगी कार्रवाई
नगर आयुक्त ने कहा है कि नगर वासियों पार्षदों प्रतिनिधियों या किसी भी व्यक्ति की अगर यह शिकायत आई कि उस जगह कूड़ा पड़ा हुआ है और सड़क पर कूड़े के ढेर लगे हैं तो नगर निगम के कर्मचारियों की खैर नहीं है। हाथों में झाड़ू लेकर और एक बार गाड़ी दिखाकर खाना पूर्ति करने से अब काम नहीं चलेगा। सभी की अटेंडेंस और वंडर्स के बारे में पूरा रिकॉर्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
कोताही ही बरतने की कोशिश की तो होगी कार्यवाही
संबंधित विभाग के अधिकारियों को साफ-साफ कहा गया है कि सड़कों को पूरी तरह से कूड़ा मुक्त बनाना है और इस बारे में अगर किसी ने कोताही ही बरतने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्यवाही के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
लचर व्यवस्था में करना है पूरी तरह सुधार
आपको बता दें विकास अधिकारी पद से होकर आए नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक पहले ही दिन से काम को लेकर पूरे तेवर में है और उन्होंने गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी शहर बनाने के लिए कोई कसर न छूटे इसकी पूरी तैयारी कर रखी है। संबंधित विभाग को पूरी तरह से निर्देशित करके समय-समय पर समीक्षा बैठक करके उन्हें आगाह किया जा रहा है कि वह अपनी व्यवस्था में सुधार कर लें अन्यथा उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा और वह काम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को मॉनिटरिंग के निर्देश
नगर निगम की स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वह निचले स्तर पर कार्य की देखरेख पर निगरानी रखें कि सफाई कर्मी प्रतिदिन कूड़ा उठाएं और सड़कों को पूरी तरह से कूड़ा मुक्त किया जाए।
कूड़ा वेंडिंग गाड़ियों को जीपीएस से निगरानी करने के आदेश
अगर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां गली मोहल्ले में नहीं पहुंचती और वह झूठ-मूठ के बहाने बनाकर काम में लापरवाही करते हैं तो ऐसे में जीपीएस के जरिए उनकी निगरानी की जाए। ताकि वह अपने काम में लापरवाही ना बरत सकें और निर्धारित समय से रोजाना गली-गली जाकर कूड़ा उठाने का कार्य करें।
Ghaziabad News in hindi
काम और उपस्थिति के बल पर ही होगा भुगतान
अगर सफाई कर्मी वेंडर गाड़ियां काम नहीं करेंगे या उपस्थिति में लापरवाही होगी तो ऐसा नहीं कि उनका भुगतान किया जाएगा। बेहतर ढंग से सुचारू काम करने पर ही उनका भुगतान किया जाएगा। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का चार्ट बनाने के निर्देश। बैठक में स्वास्थ्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह गाड़ी के नंबर और स्थान के अनुरूप चार्ट बनाकर उन्हें संचालित करें। किस वार्ड में कितने कर्मचारी हैं कितनी गाड़ियां हैं इसका पूरा खाका बनना चाहिए।
एक वार्ड का कूड़ा एक दूसरे में ना डाला जाए
बैठक में उपस्थित नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक गाड़ी का रूट चार्ट बने उसी के अनुसार वार्ड में डोर-डोर टू डोर गाड़ियां संचालित की जाए और एक वार्ड का कूड़ा दूसरे में ना डाला जाए।
संचालित गाड़ियों के लिए जानकारी
नगर आयुक्त ने संचालित गाड़ियों के बारे में जानकारी ली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि वसुंधरा-75, कविनगर-60, सिटी जोन-65 में नेचरग्रीन की कुल 200 गाड़ियां है। एक दिसंबर से नगर निगम का पेट्रोल पंप संचालित करने के निर्देश। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि 1 दिसंबर 2023 से नगर निगम का पेट्रोल पंप संचालित होना चाहिए।
शहर की सभी सड़कों को कूड़ा मुक्त बनाने के कड़े निर्देश
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की सभी सड़कों को कूड़ा मुक्त बनाना है। अगर ऐसा नहीं किया और सफाई कर्मियों ने और वेंडर गाड़ियों ने लापरवाही बरती तो उनका भुगतान भी प्रभावित होगा और उन पर जुर्माना भी लगेगा।
समीक्षा बैठक में मुख्य भागीदारी
बैठक में अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव, वरिष्ठ प्रभारी-स्वास्थ्य/संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, जेड.एस.ओ. ओमपाल, मुख्य सफाई खाद्य निरीक्षक पवन कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अशोक पाल, संजीव कुमार, नरेन्द्र कुमार, हिमांशु भारद्वाज उपस्थित रहे।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।