Ghaziabad News : इन्विन्सिबल ने जीती महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 01:27 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः शिप्रा सृष्टि महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग इन्विन्सिबल ने जीत ली है। टीम ने फाइनल में शार्क्स को 29 रन से मात दी। टीम की जीत में कप्तान राखी ने अहम भूमिका निभाई और बल्ले व गेंद के अलावा क्षेत्ररक्षण में भी शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में टॉस इन्विन्सिबल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन का स्कोर बनाया। पायल ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। नीतू चौधरी ने 10 रन, साँची ने 13 रन व कप्तान राखी ने 12 का यागदान दिया। 90 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शार्क्स की टीम 10 ओवर में छह विकेट पर 60 रन ही बना पाई। निकिता जैन ने 10 रन, अनुश्री मिश्रा ने 12 रन व पूर्णिमा भोंसले ने 10 रन बनाए। सांवी ने दो विकेट, राखी, पायल, सांची व जया ने एक-एक विकेट लिया।