Ghaziabad News :गुरूकुल द स्कूल की काउंसिल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली
भारत
RP Raghuvanshi
18 Jul 2022 08:02 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Jul 2022 08:02 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः गुरुकुल द स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से हुआ। स्कूल काउंसिल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समारोह में नई जिम्मेदारियां व शक्ति मिली। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि कनैल दिनेश चौहान व स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स ने किया। समारेाह में सभी पदाधिकारियों को उनके पदव गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का पालन ईमानदारी के साथ पूरा करने का विश्वास दिलाया। पिछले वर्ष के स्कूल हेड बॉय सास्वत गुप्ता व स्कूल हेड गर्ल राधिका गर्ग ने स्कूल फ्लैग का दायित्व नवनिर्वाचित सीनियर हेड बॉय तथा हेड गर्ल कृष्णांश चौधरी व सुहानी वत्स तथा जूनियर हैड बॉय अफ़राज खान व जूनियर हैड अविका सिंह को सौंपा। नवनिर्वाचित वाइस हेड बाय प्रांजल शर्मा, वाइस हेड गर्ल आयूषी सोनी, ज्वाइंट सेकेट्री नव्या जैन, कैप्टन एडिटोरियल विदूषी शर्मा, कैप्टन स्पोर्ट्स अलीजा हुसैन, कैप्टन डिसीप्लीन मोहिल गर्ग एवं अग्रिम भारद्वाज, कैप्टन कल्चरल गौतम प्रसन्ना, कैप्टन टेक्नोलॉजी धू्रव सिंहल, कैप्टन अकेडमी अक्षय सूर्यवंशी, कैप्टन आऊट रीच गंगा गौतम आदि को भी बैज से सम्मानित किया गया। निदेशक प्रशासन शिखा वत्स, निदेशक वित्त दिवाकर तिवारी, प्रिंसिपल गौरव बेदी, मुख्य अध्यापिका मीनल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।