नशे की हालत में दो दोस्तों के बीच हुई अनबन, दोस्त ने उठाया खौफनाक कदम
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
18 Feb 2024 09:00 PM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने दोस्त को ईंट और पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की छानबीन में जुट गई है।
Ghaziabad News
दरअसल घटना गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के खजुरी पार्क की है। जहां शुक्रवार को एक 28 साल के युवक का शव बुरी तरह से कुचला हुआ लावारिस हालत में पड़ा मिला। मृतक की हत्या उसके साथी द्वारा ईट और पत्थर से बुरी तरह कुचलकर की गई। पार्क में मृतक का सिर बुरी तरह से कुचले हुए और लहूलुहान हालत में पड़ा था। पार्क में पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रह रही है।
नशे की हालत में दोनों के बीच हुई गाली-गलौज
आरोपी की पहचान 22 वर्षीय साहिल के रूप में की गई है, जो मूल रूप से जौनपुर इलाके का निवासी है। लेकिन पिछले कुछ सालों से साहिल साहिबाबाद इलाके में निवास करते हुए साहिबाबाद की पाइपलाइन मार्केट इलाके स्थित मंगल टायर नामक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार की रात आरोपी साहिल और रजनीश (मृतक) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इस पर गुस्साए साहिल ने जमीन पर पड़ी ईट रजनीश के चेहरे पर दे मारी। जिससे घायल रजनीश जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद नशे की हालत में धुत साहिल ने रजनीश पर एक भारी-भरकम पत्थर से वार कर दिया जिससे रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी साहिल रजनीश को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर आरोपी साहिल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई थी। शनिवार को पुलिस द्वारा आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों लोगों के बीच बिवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी साहिल ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होने बताया कि आरापी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।