Ghaziabad News: एक ही गांव से एक साथ लापता हुए तीन बच्चे
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:56 AM
Ghaziabad News: गाजियाबाद जनपद के एक गांव से एक साथ तीन बच्चे लापता हो गए हैं। परिजनों द्वारा इन तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक भी कोई सुराग नहीं लग सका है।
Ghaziabad News
गाजियाबाद जनपद के गांव सादात नगर इकला से शनिवार को एक साथ तीन बच्चे गायब हो गए थे। लापता बच्चों के नाम विशाल नागर, यश नागर और यशु नागर बताए जाते हैं। बताया जाता है कि ये तीनों बच्चे शनिवार को अचानक से लापता हो गए। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर इनका पूरे गांव में कोई पता नहीं चल सका तो मामले की जानकारी संबंधित थाने में जानकारी दी गई।
यदि आपको इन तीनों बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो मोबाइल नंबर 6395000322, 9311438867 तथा 9953373259 पर संपर्क करके सूचना दी जा सकती है।