Ghaziabad News : राजनगर में 111 फीट ऊंचे पोल पर फहराया तिरंगा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:14 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:14 AM
Ghaziabad : गाजियाबाद। राजनगर स्थित सेंट्रल पार्क में उत्थान समिति की ओर से आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस के ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में 111 फीट ऊँचे पोल पर तिरंगा फहराया गया। इस कार्यक्रम के गवाह सैकड़ों लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर आशा शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उत्थान समिति की ओर से आयोजित ध्वजारोहण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आरके सिंह, जीडीए के सचिव, जीडीए उद्यान अधिकारी बलदेव राज शर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमन्त्री अशोक कुमार गोयल, पार्षद राजेन्द्र त्यागी, सहायक नगर आयुक्त, देवेन्द्र हितकारी, केडी त्यागी, पूर्व एमएलसी प्रशान्त चौधरी, भानु सिसोदिया आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रख्यात कवियत्री डॉ. रमा सिंह की कविताओं से हुई। उन्होंने अपनी कविताओं से लोगों में देश प्रेम के लिए जोश भर दिया। बलदेव राज शर्मा ने भी देश भक्ति गीत गाकर माहौल को और जोशीला बना दिया। एनडीआरएफ के बैंड ने देश भक्ति की कई धुनें बजाईं और जन-गण-मन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवियत्री डॉ. अल्पना सुहासिनी ने किया।
कार्यक्रम में कपिल सचदेव, रिंकू त्यागी, अरुण त्यागी, अवधेश कटियार, पारस कौशिक, भटनागर, पचौरी, बबीता सिंह, रेणु त्यागी, रंजीता, अमिता गोयल, विनीत गोयल, मनोज मिश्रा, सुनील मिश्रा और उमा मिश्रा आदि मौजूद थे।