दुहाई हाल्ट के पास ट्रेन हादसे में अज्ञात युवक की घायल होने के बाद मौत
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 02:02 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद दुहाई रेलवे हाल्ट के पास बीती रात ट्रेन हादसे में युवक की घायल होने के बाद मौत हो गई। अज्ञात 30 वर्षीय युवक की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कर दिया था लेकिन इलाज के दौरान युवक की जान नहीं बचाई जा सकी और उसकी मौत हो गई। यह घटना बीती रात दुहाई रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन हादसे में हुई बताई गई है।
ट्रेन हादसे में बीती रात अज्ञात युवक घायल, हुई मौत
दुहाई रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन हादसे में बीती रात एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे शुक्रवार देर रात संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भेज दी है। पुलिस व्यक्ति की पहचान के लिए प्रयास में जुटी है। अस्पताल प्रबंधन ने अज्ञात व्यक्ति के इलाज के दौरान मौत होने की सूचना पुलिस को दे दी है। इस मामले में जीआरपी पुलिस व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Ghaziabad News in hindi
पुलिस कर रही पहचान का प्रयास
रेल हादसे में घायल हुए अज्ञात युवक के पहचान की पुलिस काफी प्रयास कर रही है। हालांकि घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लोगों से भी उस अज्ञात युवक के पहचान की अपील की है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।