Ghaziabad News: गाज़ियाबाद में "सहकार से समृद्धि की ओर" महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:04 AM
Ghaziabad News: मीना कौशिक। योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करने में सहकारिता आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश में सहकारी क्षेत्र ने भारत के कुल 5 ट्रिलियन डालर में से एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में "सहकार से समृद्धि की ओर महा अभियान" चलाकर सहकारी क्षेत्र में अर्थव्यवस्था की उपलब्धि की बड़ी क्रांति करेगी। यह विचार सड़क एवं परिवहन नगर विमानन मंत्री सांसद जनरल बीके सिंह ने आज गाजियाबाद के दुर्गावती सभागार में,,"सरकार से समृद्धि"महा अभियान के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर सरकार से समृद्धि की ओर कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश सिंह, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ,विधायक अजीत पाल त्यागी, वह सहकारिता से जुड़े तमाम प्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी वेतन अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सहकार से समृद्धि की ओर महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ..
Ghaziabad News:
उल्लेखनीय है कि "सहकार से समृद्धि की ओर"बैंक के माध्यम से तमाम ग्रामीण सहकारी समितियां के महा सदस्यता अभियान के रूप में आज शुरू किया गया यह अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। सहकारिता पर आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास मॉडल को अपनाकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार सहकार से समृद्धि की ओर सपने को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। इस बाबत ग्रामीण सहकारी बैंक समितियां और जनता के साथ विकास योजनाओं को लेकर देश की अर्थव्यवस्था में सहकारी बैंकों का उल्लेखनीय योगदान उत्तर प्रदेश को समृद्धि की तरफ ले जाएगा।
योगी सरकार सहकारिता क्षेत्र के जरिए अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कटिबद्ध..
Ghaziabad News:
जनरल वीके सिंह ने कहा की योगी सरकार ग्रामीण सहकारी बैंक और समितियां के माध्यम से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ग्रामीण स्तर पर विकास करने और उत्तर प्रदेश को सशक्त बनाने की तरफ प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सहकारी बैंकों का और समितियां का उल्लेखनीय योगदान है।
सहकारिता क्षेत्र का उत्तर प्रदेश में एक ट्रिलियन का महत्वपूर्ण योगदान...
सहकार से समृद्धि की ओर के मुख्य योगदान ने ही आज उत्तर प्रदेश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में से एक ट्रिलियन का योगदान करके उत्तर प्रदेश को अलग ताकत दी है और भविष्य में सहकार से समृद्धि की ओर योजनाएं उत्तर प्रदेश को भारत भारत की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान देकर उत्तर प्रदेश की अलग पहचान बनाने में भूमिका निभाएंगे।