जब गाजियाबाद में आ गए स्वयं खाटू श्याम जी.. दर्शक भावविभोर
ऐसा लगा मानो गाजियाबाद में खाटू श्याम जी का दरबार लग गया है और वह स्वयं यहां पर गाजियाबाद में उपस्थित होकर आशीर्वाद देने चले आए हैं
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:28 AM
Ghaziabad News श्री बालाजी एवं खाटू श्याम मंदिर गाजियाबाद में धूमधाम से मंदिर में गिरी शर्मा, विमल दीक्षित और शिखा भार्गवा के श्याम जी के सुंदर भजनों के साथ खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव हजारों भक्तों के साथ धूमधाम से मनाया गया। ऐसा लगा मानो गाजियाबाद में खाटू श्याम जी का दरबार लग गया है और वह स्वयं यहां पर गाजियाबाद में उपस्थित होकर आशीर्वाद देने चले आए हैं। भक्ति में ही शक्ति होती है और खाटू श्याम जी के भक्तों ने आज अपने सुंदर भजनों के प्रभाव और भक्ति और निष्ठा के साथ 56 भोग लगाकर खाटू श्याम जी को गाजियाबाद में अपने बीच महसूस किया।
श्री बालाजी एवं खाटू श्याम मंदिर गाजियाबाद में किया गया धूमधाम से जन्मोत्सव कार्यक्रम
जन्म हमारे श्याम का.. नाम से कार्यक्रम श्री बालाजी एवं खाटू श्याम मंदिर गाजियाबाद पारस होटल के पीछे श्याम मार्ग पर आयोजित किया गया कार्यक्रम जहां शनिवार सुबह से ही भक्तों का तांता खाटू श्याम जी के दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए लग गया था और सबसे बड़ी बात तो यह थी की मोदीनगर के भजन प्रभात गरीब शर्मा हरिगढ़ के विमल दीक्षित और दिल्ली की शिखा भार्गव ने श्याम जी के सुंदर भजनों से समां बना दिया और सभी श्याम जी के गीतों में झूम कर श्याम श्याम करने लगे।
Ghaziabad News in hindi
लगाए गए छप्पन भोग
इस अवसर पर सुबह से कार्यक्रम शाम तक चला और छप्पन भोग का कार्यक्रम रखा गया। सभी ने खाटूश्याम के जन्मोत्सव पर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन की ऐसी बयान चली कि सभी उपस्थित लोग भक्ति के सागर में हिलोरें लेते रहे।
कौन-कौन रहे खास लोग मौजूद
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचेतक एवं सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल, दुर्गा वाशिंग पाउडर के संचालक प्रेमचंद्र गुप्ता, खाटू श्याम जी के अनन्य भक्त अनिल सांवरिया, अनिल अग्रवाल, गिरीश शर्मा और हजारों भक्तों ने शनिवार को खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण करके श्याम के रंग में रंग गए।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।