कमरा खाली कराया तो नाबालिग बेटी की अश्लील फोटो वायरल कर दी
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:12 AM
गाजियाबाद। मकान मालिक ने किराएदार से नाबालिग बेटी के साथ संबंधों का पता चला तो उसने उसके साथियों से कमरा खाली करवा लिया। जिसके बाद किराएदार ने किशोरी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। सिहानी गेट थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लोगों में घटना की जानकारी मिलने पर नाराजगी है।
पता चलने पर कमरा करवाया खाली
पीड़िता ने बताया कि निजी कंपनी में काम करने वाला शिवम तोमर करीब एक साल पहले उनके मकान में किराये पर रहने आया था। नीरज, अनुज व अंकित भी उसके साथ रहते थे। दो माह पूर्व उन्हें पता चला कि शिवम उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर बात करता था। उसने उसके कुछ फोटो भी खींच रखे थे। उसके बाद उसने फोटो डिलीट करवाकर उससे दो माह पूर्व कमरा खाली करा लिया।
आरोपित ने गाली-गलौज कर हत्या की धमकी दी
मकान मालिक ने आरोप लगाया है कि शिवम व उसके साथियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी खाता बनाकर उनकी बेटी के फोटो और फोटो की रील बनाकर डाल दिए। उन्होंने फोटो डिलीट करने को कहा तो आरोपित ने गाली-गलौज कर हत्या की धमकी दी। इसके बाद उन सभी से कमरा खाली करवा लिया गया। सिहानी गेट थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।