राजनगर में 55 वर्षीय बुजुर्ग ने सीढि़यों से कूदकर क्यों दी जान
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
17 Nov 2023 12:21 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन स्थित अफसर सिटी-1 सोसायटी में 55 वर्षीय शख्स द्वारा सीढ़ियों से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है लेकिन पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक तनाव के कारण बुजुर्ग व्यक्ति ने सीढि़यों से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बुजर्ग ने क्यों आत्महत्या की पुलिस मामले की जांच कर रही
प्रथम दृष्टया पुलिस को ऐसा जानकारी में आया है कि व्यक्ति के घर में पारिवारिक विवाद था जिसके चलते उसने सीढियों से कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। लेकिन अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ।
Ghaziabad News in hindi
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
बुजुर्ग व्यक्ति के सीढ़ीओं से कूदने पर तहलका मच गया था और इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि व्यक्ति पारिवारिक तनाव की वजह से परेशान था, हो सकता है उसने सीढ़ीओ से कूद कर आत्महत्या की हो। लेकिन पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला इसलिए पुलिस घटना की जांच कर रही है।
घटना सुबह प्रातः11:00 बजे के करीब हुई
पुलिस ने बताया कि सुबह राजनगर एक्सटेंशन की अफसर सिटी-1 सोसायटी के एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। यह घटना करीब सुबह 11 बजे की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में व्यक्ति के पारिवारिक तनाव की जानकारी सामने आई है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।