नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक देर रात को क्यों उतरे सड़क पर
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
08 Nov 2023 07:00 PM
Ghaziabad News नगर आयुक्त विक्रमादित्य की कार्यशाली से सभी अवगत हैं वह कुछ ना कुछ अनूठा करते हैं। जब वह गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी थे तो उन्होंने अपने कार्य शैली से सबको बहुत प्रभावित किया और यह बात मुख्यमंत्री तक भी पहुंची थी। और विक्रमादित्य सिंह मलिक की कार्यशैली से मुख्यमंत्री योगी भी उनसे प्रभावित हुए और उन्होंने उन्हें मुख्य विकास अधिकारी के पद से प्रोन्नत करके गाजियाबाद नगर निगम का कमिश्नर बना दिया था।
विक्रमादित्य सिंह ने देर रात काफिले के साथ सड़कों पर उतरकर किया हैरान
बुधवार को गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पूरे काफिले के साथ शहर की सड़कों और बाजारों में उतर कर देर रात्रि सबको हैरत में ही डाल दिया। विक्रमादित्य में काम का जुनून देखा जा सकता है। वो बुधवार को दिनभर व्यस्त रहे। नगर निगम के कार्य करने की मीटिंग में गाजियाबाद के तमाम विकास के मुद्दों पर पार्षदों से चर्चा की और रात्रि को दीपावली में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ निरीक्षण करने बाजारों में और सड़कों पर उत्तर पड़े। उन्होंने न सिर्फ औचक निरीक्षण किया बल्कि काउंटर पर पहुंच कर स्वयं सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने के लिए जागृत भी किया। उन्होंने ठान लिया है कि योगी को यह बता देने का कि आज मलिक जैसा अधिकारी योगी सरकार में एक उत्साही सैनिक की तरह 24 घंटे जागता है और जगाता है। दीपावली का मौका है विक्रमादित्य मलिक भला कैसे चैन ले सकते हैं। अब जान लीजिए वह क्यों उतरे गाजियाबाद की रात्रि कालीन बाजारों और सड़कों पर।
नगर आयुक्त जब सड़कों पर उतरे तो यह था पूरा मामला
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक अपने तमाम अधिकारियों के लाव लश्कर काफिले के साथ दीपावली के मौके पर रात्रि कालीन बाजारों में प्लास्टिक मुक्त दीपावली जागृति अभियान को लेकर निरीक्षण करने के लिए रात्रि कालीन बाजारों में गए। और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अचानक से हैप्पी पंजाब के यहां पहुंचकर निरीक्षण किया और अचानक काउंटर पर खड़े हो गए। प्लास्टिक यूज करते हो, उन्होंने काउंटर वाले से पूछा? काउंटर वाला हैरत में था लेकिन फिर भी संभल कर बोला, नहीं हम कपड़े का पॉलिथीन यूज़ करते हैं? उसने हाथ में रेड कलर का कपड़े का कैरी बैग विक्रमादित्य सिंह मलिक की तरफ दिखाते हुए कहा। मलिक ने हाथ में लेकर कैरी बैग को देखा और कहा बहुत बढ़िया।
नगर आयुक्त ने बोला बहुत बढ़िया.. जिसे यह बैग दें उनको भी प्रेरित करना वह भी प्लास्टिक इस्तेमाल न करें। और यह भी सभी को बताना कि वह गीले और सूखे गीले कचरे को अलग-अलग ही एकत्र करें। हमें दीपावली पर अपने शहर को प्लास्टिक फ्री और स्वच्छ बनाना है। हमारा अभियान है स्वच्छ शहर शुभ दीपावली।
Ghaziabad News in hindi
नगर आयुक्त ने रात्रि कालीन बाजारों का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त महोदय व अन्य अधिकारीगणों द्वारा रात्रिकालीन मार्किट का निरीक्षण किया गया जिसमें दुकानदारों से बातचीत की और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं इस दिवाली को प्लास्टिक फ्री दिवाली व स्वच्छ दिवाली के रूप में मनाने के लिए जागरूक किया।
रात्रि में सड़कों पर भी चलाया अभियान
यही नहीं सड़कों पर जगह-जगह खड़े होकर भी उन्होंने रात्रि कालीन पुलिस की तरह से पेट्रोलिंग की। और हां दिलचस्प बात यह है कि इस समय भी जब वह सड़कों पर खड़े हुए, ताकि लोगों को पता चल सके कि वह स्वच्छ शहर शुभ दीपावली की रात्रि जागृति अभियान पर हैं। तो हाथ में उन्होंने सामने बैनर भी लगवा रखा था।
अनूठे अंदाज के साथ दिया बड़ा संदेश
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस अनूठे अंदाज के साथ बड़ा संदेश यह दिया कि अब उनके अधिकारियों और जनता दोनों को स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए हर समय सचेत रहना है और सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए हमें जागृति अभियान चलाना है। दुकानदार भी हो जाएं सावधान अगर वह अब भी सिंगल उसे प्लास्टिक का इस्तेमाल करके प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं तो उन्हें भी सचेत होना होगा।
एक और दिलचस्प नजारा
जिस समय विक्रमादित्य सिंह मलिक रात्रि को सड़कों पर उतरे तो वहां थोड़ी सी दूरी पर ऑरेंज कलर में नगर निगम की यूनिफार्म के साथ सफाई कर्मी रात को सफाई करते हुए दिखाई दिए। यह बात और भी हैरत में डालने वाली थी। अब इस तरह से विक्रमादित्य सिंह की कार्यशैली ने लोगों को यह संदेश दिया कि जब हम कुछ ठान लेते हैं तो हमें रात या दिन नहीं दिखता।
योगी जी अब और बड़ा पद सोचना होगा आपको!
विक्रमादित्य मलिक गाजियाबाद शहर विकसित सुंदर शहर बनाकर योगी जी के फेवरेट अधिकारियों की लिस्ट में हैं और जाहिर है उनकी इस कार्यशैली से भला कौन प्रभावित नहीं होगा। इसकी चर्चा मुख्यमंत्री योगी तक तो निश्चित पहुंचेगी और फिर उन्हें विक्रमादित्य सिंह मलिक के लिए कुछ और भी बड़ा दायित्व सोचना होगा।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।