ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी आखिर क्यों उतरे सड़कों पर
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:00 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने गाजियाबाद की लॉजिस्टिक्स नामक सबसे बड़ी मंडी में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
गाजियाबाद एशिया का सबसे बड़ा लोहा मंडी, नहीं है ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौदान गुर्जर ने कहा कि गाजियाबाद लॉजिस्टिक लोहा मंडी का एशिया का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां पर आने वाले गाड़ियों की व्यवस्था के लिए कोई अच्छा इंतजाम नहीं है। नगर निगम के अपने पार्किंग हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा इकट्ठा करने के अलावा कुछ नहीं करते हैं। यहां से किसी की बैटरी या चोरी हो जाती हैं और किसी की गाड़ियां चोरी हो जाती हैं। और क्षेत्र में गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सौदान गुर्जर ने कहा के पिछले लंबे अरसे से ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन गाजियाबाद में पिछले 48 वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर की मांग कर रहा है। गाजियाबाद में व्यापार की गतिविधियों के बढ़ने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर अवश्य बनाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री तक पहुंचे हमारी बात तो हो सकेगा समस्या का समाधान
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गाजियाबाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौदान गुर्जर ने कहा कि अगर हमारी बात मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी तक पहुंच जाती है तो हमें पूरी उम्मीद है कि वह गाजियाबाद के ट्रैफिक जाम की समस्या और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मांग पर गंभीरता से काम करके ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग को पूरा अवश्य करेंगे। इस सिलसिले में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया है।
Ghaziabad News in hindi
सड़कों पर बनी रहती है दुर्घटना की संभावना
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्ट नगर की मांग उठाते हुए कहा है कि मौजूदा समय में गाजियाबाद लॉजिस्टिक्स व्यापार का सबसे बड़ा व्यापार स्थल है लेकिन ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। गाड़ियां सड़कों के किनारे खड़ी रहती हैं और इस कारण आने जाने वालों को असुविधा होती है और दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और प्रशासन से प्रार्थना है कि त्वरित प्रभाव से हमारी मांग और समस्या पर विचार करते हुए गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाए।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मुख्य पदाधिकारी रहे मौजूद
ज्ञापन देने के दौरान प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सावधान गुर्जर के अलावा सुरेंद्रनगर नामांकन तनेजा संजय सिंह, अर्जुन गंभीर, कमलजीत सिंह, कुलदीप कुमार, संजय पाल, अश्विन गंभीर, पवन कौशिक, हरवीर सिंह, दीपक चौधरी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।