
Ghaziabad News[/caption]
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखकर हत्याकांड के पीड़ित मृतक दीक्षित पाल के परिवार जनों को आर्थिक सहायता करने और सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है की 17 अगस्त को 28 वर्षीय दीक्षित पाल की हत्या कर दी गई थी और उसके परिवारजन में मात्र 8 वर्षीय बेटी और पत्नी है। श्री सुनील ने अपने पत्र में लिखा है , मेरे विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद थाना कोतवाली के अंतर्गत अर्थला निवासी 28 वर्षीय दीक्षित पाल पुत्र श्री राजकुमार पाल की हत्या कर दी गई थी हत्या का शिकार दीक्षित पाल की 8 वर्षीय बेटी है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। विधायक सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मांग करते हुए योगी जी से गुहार लगाई है कि दीक्षित पाल के परिवार की आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत परिवार को आर्थिक सहायता और दीक्षित पाल की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलवाने की कृपा करें।
मीना कौशिक