Ghaziabad News : पश्चिमी यूपी का अग्रणी सेंटर होगा यशोदा कॉस्मेटिक बुटीक : डॉ. उपासना
Yashoda Cosmetic Boutique will be the leading center of western UP: Dr. Upasana
भारत
RP Raghuvanshi
19 May 2023 05:08 PM
गाजियाबाद (चेतना मंच)। कौशांबी स्थित यशोदा हॉस्पिटल परिसर में यशोदा कॉस्मेटिक बुटीक का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कॉस्मेटोलॉजी उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती डॉ. ब्लॉसम कोचर द्वारा किया गया।
डॉ. उपासना ने किया मंत्री का स्वागत
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप विशेष रूप से मौजूद थे। यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी के CMD डॉ. पीएन अरोड़ा ने प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत किया। डॉ. उपासना अरोड़ा ने डॉ. ब्लासम कोचर का स्वागत किया।
सेंटर में निखारी जाएगी खूबसूरती
हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोड़ा ने बताया कि यशोदा कॉस्मेटिक बुटीक पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक अग्रणी कौस्मेटिक सेंटर होगा। इसमें ऐसे लोग, जिनका रूप सौंदर्य विभिन्न बीमारियों की वजह से खराब हो जाता है या जिन्हें अपनी प्रोफेशनल आवश्यकताओं की वजह से अपने रूप सौंदर्य को और लुभावना बनाने की जरूरत होती है, इस सेंटर में उन लोगों की सभी आवश्यकतायें पूरी होंगी। इस सेंटर में लेजर ट्रीटमेंट, एंटी एजिन्ग ट्रीटमेंट, बोटोक्स, फिलर, हेयर ट्रीटमेंट, पीआरपी थेरैपी, लाइपोसक्शन, फेस लिफ्ट, ब्रेस्ट इम्प्लांट्स, टमीटक आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।