Ghaziabad News : गाजियाबाद। कोविड महामारी के बाद गाजियाबाद में इस वर्ष हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली एनसीआर की प्रतिष्ठित हाफ मैराथन इस वर्ष यशोदा हाफ मैराथन के द्वितीय एडिशन के नाम से जानी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा जो कि उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद ही नहीं उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की बड़े लेवल की 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दूसरे बार आयोजित हो रही है और इस में सभी की भागेदारी है चाहें वो महिलाएं हों, बच्चे हों या डॉक्टर और उनके परिवार वाले। यह दौड़ आगामी 13 नवंबर (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
डॉ अरोड़ा ने बताया कि यह हाफ मैराथन प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया- हिट इंडिया अभियान से भी प्रेरित है और यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी से शुरू होकर हिंडन एलिवेटेड रोड पर जाएगी।
Ghaziabad News :
हॉस्पिटल में आयोजित यशोदा हाफ मैराथन 2022 के अनावरण कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस ने यशोदा हाफ मैराथन के फिनिशर पदक, टी शर्ट, सर्टिफिकेट एवं किट का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सन्देश देने के लिए इस दौड़ का ह्रदय से आनंद लेते हुए दौड़ें। इस दौड़ में 74 वर्षीय पुरुष एवं 66 वर्षीय महिला भी भाग ले कर लोगों को बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने हेतु दौडऩे के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं दूसरी ओर 8 वर्ष के बच्चे ने भी रजिस्ट्रेशन करा कर लोगों को स्वस्थ रहने का सन्देश देने का प्रण किया है।