Ghaziabad News : यशोदा हॉस्पिटल ग्रुप ने किए दो नए अस्पताल लांच
भारत
चेतना मंच
04 Jun 2022 07:02 PM
Ghaziabad : गाजियाबाद। लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 के दौरान यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने दो नए अस्पताल शुरू करने की शोषणा की है। इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी के नाम से 1200 बिस्तरों तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बायो टेक पार्क के पास 250 बिस्तरों वाला अल्ट्रामॉर्डन सुविधाओं से युक्त अस्पताल शुरू होगा। लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थित में इसका शुभारंभ किया गया।
मीडिया से बात करते हुए हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ उपासना अरोड़ा ने बताया कि यशोदा-मेडिसिटी कैंसर पर फोकस के साथ हमारा प्रमुख क्वाटरनेरी (चतुर्थक स्तर की देखभाल) केयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा, जो बड़े पैमाने पर आस पास के लोगों के साथ-साथ देश और विदेशों के लोगों की सेवा करेगा।
उन्होंने बताया कि डॉ पी एन अरोड़ा सीएमडी-यशोदा हॉस्पिटल्स और संस्थापक/ ट्रस्टी-यशोदा फाउंडेशन को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी ञ्च 3.0 इन्वेस्ट यूपी समिट के लिए यूपी सरकार द्वारा 'स्टेट गेस्टÓ के रूप में आमंत्रित करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी में पूजा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। जिसमें हॉस्पिटल प्रबंधन के अधिकारी, डॉक्टर्स व हॉस्पिटल के कर्मचारी व रोगियों के तीमारदार शामिल हुए। पूजा में हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ उपासना अरोड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई।