भारतीय खाद्य निगम में नौकरी के नाम पर युवक से की लाखों की ठगी
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:14 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:14 PM
Ghaziabad News : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जहां भारतीय खाद्य निगम में सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त करने के लिए एक शख्स से लाखों रुपये की ठगी कर ली है। आरोपियों ने नियुक्ति के नाम पर लाखों रुपये लेकर पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।
Ghaziabad News
इस ठगी का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित नियुक्ति पत्र को लेकर भारतीय खाद्य निगम के ऑफिस में गए तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वहां उन्हें बताया गया कि इस प्रकार की कोई नियुक्ति निगम द्वारा नहीं की गई है। इसके बाद शख्स ने इंदिरापुरम थाने में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एटीएस एडवांटेज सोसायटी में रहने वाले रामानुज मुव्बाला ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उनके साथ नीरज सूद और सुरेंद्र बाबू ने धोखाधड़ी कर 63 लाख रुपये वसूल लिए हैं। उन्होंने बताया कि नीरज सूद ने भारतीय खाद्य निगम में तेलंगाना क्षेत्र का सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त करने के एवज में उनसे 16 लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद उन्होंने अपने मित्र कृष्ण कुमार से 16 लाख रुपये उधार लेकर नीरज सूद को दे दिए। नीरज सूद ने अपने साथी सुरेंद्र बाबू के साथ मिलकर उनसे दो लाख रुपये और मांगे जोकि उन्हे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए। कुल 18 लाख रुपये दिए जाने के बाद उन्हे एक नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया।
पीड़ित को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
आपको बता दें कि ये फर्जी नियुक्ति पत्र प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमित कुमार द्वारा जारी किया गया था। जब इस बारे में रामानुज के द्वारा ऑफिस जाकर पता किया गया तो उन्हें वहां अमित कुमार मिले। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कोई भी नियुक्ति उनके द्वारा नहीं की गई है। इस बारे में जब रामानुज ने नीरज सूद से बात की तो उसने असली नियुक्ति प्रमाणपत्र देने की बात कहते हुए 45 लाख रुपये और देने की मांग कर दी। रामानुज ने बताया कि उनके द्वारा 45 लाख रुपये भी दे दिए। लेकिन अभी तक नियुक्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। इस संबंध में रामानुज की शिकायत पर इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।