पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन न कराने पर अब होगी सख्ती, पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:09 PM
Ghaziabad: दरअसल दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अब कुत्ता पालना(Dog Grooming) महंगा पड़ेगा। आपको बता दे की नगर निगम (Municipal Corporation) ने अब कुत्ते पालने के लिए निर्धारित फीस 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय एक अप्रैल से लागू होने वाला हैं।
क्या होगा रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर।
पालतू डॉग के पंजीकरण नहीं कराने वाले लोगों पर नगर निगम सख्ती बरतने जा रही है। इसको लेकर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें अप्रैल माह से नगर निगम पंजीकरण शुल्क एक हजार से बढ़ाकर 1500 रुपये करने जा रहा है। नगर निगम अधिनियम के अनुसार पालतू कुत्ता रखने के रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है । वही उसके बाद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत पालतू डॉग का डाटा तैयार कराया जा रहा है। जिससे कि गाजियाबाद नगर निगम पालतू डॉग रिपोर्ट के अनुसार आगामी योजनाएं बनाने में सुविधा रहेगी।
ये रहा रजिस्ट्रेशन कराने का नंबर।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अपने डॉग का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शहरवासियों की सुविधा को देखते हुए कराई गई है। गूगल प्ले स्टोर सर्च बार में जाकर Ghaziabad Nagar Nigam pet Registration पर क्लिक कर उक्त एप को डाउनलोड कर पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी जानकारी के लिए 7827459535, 8178016949 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।