Ghaziabad: पैराडाइस क्लब ने किया फाग महोत्सव का आयोजन
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:17 AM
Ghaziabad: गाजियाबादः पैराडाइस क्लब (Paradise Club) द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। फाग महोत्सव में कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकियां, रासलीला व फूलों की होली से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुए समारोह की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। अतिथियों के रूप में रजनी गोयल, पथिका त्यागी, वी के अग्रवाल, वंदना चौधरी, अनिल निवेटिआ, डॉ आर के पोद्दार, मधु पोद्दार, बिशन चंद्र बंसल, कमलेश बंसल आदि मौजूद रहे और कार्यक्रमों की सराहना की। मंजू सिंघल, बबिता गोयल, नूतन, प्रिया, अर्चना, पूनम, अलका, अंजलि, अनीता निवेटिआ, विजीता, ममता व रेनू अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत नाटिका होलिका दहन व नरसिंह अवतार के प्रसंग को सभी ने सराहा। नाटिका का निर्देशन संस्था की संस्थापक मेघना बंसल ने किया। अल्पना, मीनाक्षी, अम्बिका, उषा, रेनू कंसल, रीता, नीलू आदि के कार्यक्रम भी सराहे गए। नवरंग सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने रासलीला, मयूर नृत्य, बरसाने की लठमार होली व फूलों की होली से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गति गर्ग, पूजा बिंदल, टीना, डॉ लतिका, रूपा आदि ने भी सहयोग दिया।