Ghaziabad:सुंदरदीप इंस्टीटयूशंस में हुआ पूल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 07:36 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः एनएच 24 NH-24 स्थित सुंदरदीप ग्रुप इंस्टीटयूशंस (Sundardeep Group Institutions) में गुरूवार को डेंसो इंडिया प्रा लि (Denso India Pvt Ltd) द्वारा पूल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। पूल कैंपस प्लेसमेंट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड के पॉलिटेक्नीक व आईटीआई के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिोनिक्स के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्लेसमेंट के लिए कंपनी की ओर से आए अधिकारियों ने तीन राउंड की प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं की योग्यता का आंकलन किया। इसके बाद 20 छात्र-छात्राओं का चयन कंपनी द्वारा किया गया। ग्रुप के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल व वाईस चेयरमन अखिल अग्रवाल ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्हांेंने कहा कि अब वे अपने नए जीवन की शुरूआत करने जा रहे हैं। अपने सपनों को पूरा करने के साथ समाज व देश के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वाहन करें और समाज व देश के विकास में अपना योगदान दें। संस्थान के प्लेसमेंट सेल के हेड प्रोफेसर अमित भारद्वाज ने बताया कि संस्थान शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए प्रतिबद्ध है। छात्र-छात्राओं को पढाई के दौरान ही जॉब मिल जाए, इसके लिए ही संस्थान में कंपनियों को बुलाकर पूल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। पूल कैंपस प्लेसमेंट में सुंदरदीप ग्रुप ही नहीं गाजियाबाद, नोएडा समेत प्रदेश के सभी शहरों, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा आदि राज्यों के छात्र-छात्राओं को भी मौका दिया जा रहा है।