Ghaziabad: आरकेजीआईटी में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:15 PM
Ghaziabad : गाजियाबाद : आरकेजीआईटी(RKGIT) मेंं जूनियर हैकाथन प्रतियोगिता ष्द राइज ऑफ़ मशीनष् का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्थान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्यो व शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज विजय नगरए गाजियाबाद की छात्राओं निशा बिष्ट, छवि गौतम व रितु कुशवाहा ने स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक मॉडल बनाकर प्राप्त किया था। तीनों छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे जीडीवीएसएसएन इंटर कॉलेज के छात्र चंद्रकांत, हर्षित कुमार व आशीष को टेबलेट व तीसरे स्थान पर रहे ओएफ इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत चौधरी, अमर व आदित्य कुमार को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। 22 अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी को संस्थान के चेयरमैन दिनेश गोयल, वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल व डॉ अरूण त्यागी ने सम्मानित किया। संस्थान के एडवाइजर डॉ लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ डी के चौहान, डायरेक्टर डॉ डी आर सोमशेखर, प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ मोनिका सचदेवा आदि भी मौजूद रहे।