Ghaziabad:आरसीसीवी की छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:05 AM
Ghaziabad: गाजियाबादः मेरठ रोड स्थित राम चमेली चडढ़ा विश्वास गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने रैली भी निकाली व पोस्टर-स्लोगन बनाकर 10 फरवरी को सारे काम छोडकर सबसे पहले मतदान करने की अपील की। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला ने बताया कि छात्राओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। गीतांजलि खुराना, अंजू सिंह, नेहा माहेश्वरी, हिमानी त्यागी, शिखा तिवारी, शिवानी चौधरी आदि ने भी रैली में सहयोग दिया।