Ghaziabad: शहीदों को याद कर उनके परिवार जनों को घर जाकर किया सम्मानित
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:44 AM
Ghaziabad: गाजियाबाद । शहीद दिवस के अवसर पर,13 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी गाजियाबाद द्वारा शहीदों को शत- शत नमन कार्यक्रम के तहत शहीद दिवस के पावन पर्व पर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए द्य 13 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी गाजियाबाद के कमान अधिकारी कर्नल दीप चन्द के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। हमारे वीर सपूत जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए ऐसे वीरों को इस मौके पर याद किया गया। जिनमें मुख्य रुप से मेजर निशित डोगरा ,सूबेदार राजपाल सिंह, लांस नायक रतन सिंह, लांस हवलदार हरपाल सिंह को याद किया एवम उनके परिवार जनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया।
शहीदों के सम्मान में उनकी प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवार जनों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गएद्य इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में थर्ड ऑफिसर रूपाली भारद्वाज,सूबेदार मेजर सतीश कुमार, सीनियर जीसीआई निशा सिंह ,सीएचएम सोहन सिंह, वीएमएलजी कॉलेज की कैडेट करिश्मा, कैडेट अनमोल तथा काशीराम डिग्री कॉलेज की कैडेट समीना और कैडेट चंचल आयोजन का हिस्सा रहे।