GHAZIABAD SAMACHAR : स्कूल परिसर में बैंकट हाल की शिकायत जीडीए उपाध्यक्ष से
GHAZIABAD SAMACHAR
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:55 AM
GHAZIABAD SAMACHAR : गजियाबाद। पांडव नगर में एक एजुकेशन सोसायटी के नाम से संचालित स्कूल की जांच कराने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष को एक पत्र देकर आग्रह किया गया है। लेटर के माध्यम से कहा गया कि जीडीए से स्कूल बिल्डिंग का नक्शा मंजूर न होने के चलते इसे तीन साल पहले सील किया गया था।
GHAZIABAD NEWS IN HINDI
एक आश्वासन के आधार पर न जाने किन कारणों से बिल्डिंग की सील खोल दी गई। सील खोले जाने का जीडीए में दूर तक कोई इस बात का रिकार्ड नहीं है कि आखिर किस आश्वासन के आधार पर बिल्डिंग की सील हटायी गई जो कि उच्च स्तरीय जांच का विषय है।
लेटर की प्रति राज्य के मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव आवास,मेरठ मंडलायुक्त को भी भेजी गयी है। लेटर में ये भी खुलासा किया गया कि विद्यालय की जमीन पर जीडीए से नक्शा मंजूर कराए दो बैंकट हाल भी संचालित किए जा रहे है। बैंकट हाल को किसी भी स्थिति में स्कूल परिसर में संचालित किया जाना एक तरह से अपराध की श्रेणी के अंतर्गत आता है। दमकल विभाग से भी एनओसी हासिल नहीं की गई है।