Ghaziabad: शशांक की शतकीय पारी ने गिरिराज हैदराबाद को दिलाई जीत
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:26 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:26 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः गिरिराज आईपीएल टी 20 क्रिकेट लीग में गिरिराज हैदराबाद ने गिरिराज मुम्बई इंडियन को 15 रन से हरा दिया। 57 गेंद पर 115 रन की पारी चोलने वाले शशांक कादियान मैन ऑफ द मैच रहे। राजनगर एक्सटेंशन के गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतने के बाद गिरिराज हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 26 रप पर तीन विकेट गिरने के बाद शशांक कादियान ने मोर्चा संभाला और 57 गेंद पर 115 रन की नाबाद पारी खेली। शशांक ने अपनी पारी में 15 चौके व पांच छक्के लगाए। अभिजीत शर्मा ने 15 गेंद पर 27 रन बनाए जबकि निहित 23 रन बनाकर नॉट आउट रहे। विनीत श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिरिराज मुम्बई इंडियन की टीम 20 ओवर में दो विकेट पर 191 रन ही बना पाई। विनीत श्रीवास्तव की 21 गेंद पर खेली 63 रन की नाबाद पारी भी टीम के काम नहीं आई। विनीत ने पांच चौके व पांच छक्के लगाए। उमंग जलाली 56 रन बनाकर नॉट आउट रहे। अमल चौधरी ने 50 रन का योगदान दिया। शशांक कादियान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।