Ghaziabad: श्याम खाटू फाल्गुन महोत्सव में झूमे श्याम भक्त
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:12 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:12 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः जय श्री श्याम सेवा समिति गाजियाबाद द्वारा पांचवां श्री श्याम खाटू फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में देर रात तक श्याम भजनों पर श्याम भक्त झूमते रहे। भजन गायक जयशंकर शर्मा ने ये श्याम का जादू हैए सर चढ़कर बोलेगाए भगत के वश में है भगवानए मनोज शर्मा ने कजरारे तेरे मोटे.मोटे नैनए नितिन मित्तल ने तू अकेला ही जैसे भजनों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। भाविका पगलीए किशोरी कनिष्काए मनोज कृष्णा व सांवरियां म्यूजिकल ग्रुप ने भी भजनों की वर्षा से भक्तों को सराबोर कर दिया। संस्था के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि बाबा का भव्य दरबारए बाबा का गांवए भव्य श्रृंगारए इत्र वर्षाए फूलों की वर्षा व भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महोत्सव संयोजक शरद जैन व मुकेश गोयल के अलावा संस्था के अध्यक्ष अरूण गोयल, महामंत्री धनश्याम गोयल, मुकेश गर्ग, अमित कुमार मित्तल, भानु बंसल, विकास बंसल, आशु वर्मा, संजय सिंघल, अर्पित गुप्ता, गौरव गोयल, जतिन सिंघल, मनोज गर्ग आदि भी मौजूद रहे।