Ghaziabad Sports: रोमांचक मैच में गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली हार
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:11 AM
Ghaziabad : गाजियाबादः गिरिराज आईपीएल क्रिकेट लीग टी 20 (Giriraj IPL Cricket League T20) के लीग मैच में लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मैच में पांच रन से हरा दिया। 144 रन के लक्ष्य के जवाब में गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स 138 रन ही बना पाया। मैच गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया और मैच में टॉस जीतकर लीजेंडस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरूआत खराब रही और 11 रन पर ही टीम ने पहला विकेट गंवा दिया। 35 रन पर दूसरा विकेट भी गिर गया। इसके बाद कपिल मेहरा व पुष्पेश ने 40-40 रन की पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला और टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 143 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। तुषार ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरूआत भी खराब रही और टीम ने 36 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए। निखिल चौधरी ने 31 रन व देवराज ने 28 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाया मगर टीम को जीत नहीं दिला पाए। कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में सात विकेट पर 138 रन ही बना पाया और पांच रन से मैच हार गया। कपिल मेहरा व विनय चौधरी ने दो.दो विकेट लिए। बल्ले के बाद गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए कपिल मेहरा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।