
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक खास खबर सामने आ रही है। खास खबर यह है कि गाजियाबाद के कौशांबी में स्थित यशोदा अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर डा. उपासना अरोड़ा को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। डा. उपासना को यह सम्मान 17 सितंबर को प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी वर्चुअली शामिल होंगी।
आपको बता दें कि गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा हॉस्पिटल ने गाजियाबाद में सबसे ज्यादा मुफ्त टीबी किट बांटकर प्रदेश में अव्वल रहा है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (PMTBMBA) के अंतर्गत विगत एक वर्ष से से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा टीबी रोगियों एवं उनके परिवारों को अधिक पोषण, जांच और व्यवसायिक सहायता प्रदान करने और टीबी उन्मूलन आंदोलन में समुदाय में स्वामित्व की भावना पैदा करने के लिए मुहिम चलायी जा रही है। इसके तहत आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा।
Noida News : अब आसानी से रामलला के दर्शन कर सकेंगे नोएडा के रामभक्त
लखनऊ के राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। टीबी उन्मूलन आंदोलन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले निक्षय मित्रों को यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टीबी उन्मूलन आंदोलन में यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद ने प्रदेश में सबसे ज्यादा मुफ्त ट्यूबरक्लोसिस किट बांट कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
सबसे ज्यादा टीबी किट बांटने पर यशोदा अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर डा. उपासना अरोड़ा को 17 सितंबर को लखनऊ के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगी।