
Ghaziabad News : अंतर्राष्ट्रीय मरीजों के उपचार और भारत की रोबोटिक्स और एआई जैसी उन्नत तकनीक को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने एवं उत्साहवर्धन करने के लिए भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से "मेडिकल" विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। कई देशों के जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों ने इसमें भाग लिया, साथ ही सार्क, सीआईएस, जीसीसी, अफ्रीकी देशों के अन्य गणमान्य व्यक्तियों और सरकारी, निजी अस्पतालों और चिकित्सा कंपनियों के उनके अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वन अर्थ-वन हेल्थ: एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023' अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से भारतीय जी20 प्रेसीडेंसी के साथ एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 के जी-20 संस्करण का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 17 से 19 अगस्त, 2023 को भारत के गुजरात में गांधीनगर के महात्मा मंदिर प्रदर्शनी हॉल में हुआ।
यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी की टीम ने अपने अस्पतालों में उपलब्ध नवीनतम तकनीक के साथ-साथ मेडिकल वैल्यू ट्रैवल सेवाओं का प्रदर्शन किया। यशोदा अस्पताल की टीम ने यशोदा मेडीवर्ल्ड, लंदन के साथ अपनी आगामी 1200 बिस्तरों वाली अस्पताल परियोजना यशोदा मेडिसिटी का भी प्रदर्शन किया। श्रीमती ज्योति कौर, अध्यक्ष-इंटरनेशनल मार्केटिंग और एमवीटी और डॉ. सुनील डागर, सीओओ यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल कौशांबी अपनी टीम के दृढ़ संकल्प और रचनात्मकता के साथ तीन दिन गांधीनगर में रहे। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और जापान के स्वास्थ्य मंत्री कात्सुनोबू काटो ने यशोदा कौशांबी के स्टॉल का दौरा किया और अंतर्राष्ट्रीय रोगियों को विश्व स्तरीय उपचार प्रदान करके भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित करने के उनके प्रयासों की सराहना की।