Ghaziabad:11 साल की शुभि गुप्ता राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में उप विजेता बनी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:32 AM
Ghaziabad : गाजियाबादः इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की कक्षा 6 की होनहार छात्रा शुभि गुप्ता ने नई दिल्ली में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। शुभि चैंपियनशिप में उप विजेता रही। शुभि को ट्रॉफी के साथ 58 हजार रूपये का नकद पुरस्कार भी मिला। चार से 8 मार्च तक तक आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में देश भर के 113 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। शुभि 11 वर्ष की ह, लेकिन उसने अंडर 16 नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया व यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए उप विजेता रही। इसी के साथ उनका चयन वर्ल्ड सब जूनियर व एशियन सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के लिए भी हो गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा नेगी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि शुभि ने स्कूल व जनपद का ही नहीं पूरे प्रदेश का गौरव बढाया है।
शुभि इससे पहले राष्ट्रीय ऑनलाइन अंडर 11 चैम्पियनशिप में प्रथम रैंक, राष्ट्रीय ऑनलाइन अंडर 14 चैम्पियनशिप में तीसरी रैंक प्राप्त कर चुकी है। पश्चिमी एशियाई अंडर 12 श्रेणी में सिल्वर मेडल भी जीत चुकी है।