Book Relationships : ये बात आज कल कई लड़कियाँ (Girls) दिल से मान चुकी हैं। पहले जहाँ हर लड़की प्रिंस चार्मिंग (Prince Charming) के सपने देखती थी आज वह प्रिंस चार्मिंग (Prince Charming) किसी किताब के पन्नों में या किसी Fictional World में ढूँढ रही हैं। लेकिन ऐसा क्यों? आइए जानते हैं।
असली दुनिया का Reality Check
रिलेशनशिप्स (Relationships) का दौर हमेशा से रहा है लेकिन आजकल चीटिंग, इग्नोर करना, दिखावा और Toxic रिश्ते आम हो गए हैं। लड़कियों का दिल टूटना, भरोसा उठना और Emotional Drain होना अब कोई नई बात नहीं। रियल लाइफ में जहां लड़कियों को हार्ट ब्रेक का सामना करना पड़ता है वहीं Fictional Love Story उन्हें सुकून देती हैं , उन्हें हार्ट ब्रेक से बचाती है। यही वजह की आज कल लड़कियां रियल रिलेशनशिप से ज़्यादा बुक रिलेशनशिप पर ज़्यादा भरोसा कर रही है।
किताबों में जो Male Characters होते हैं वह शायद हकीकत में कम ही मिलते हैं। वह बिना बोले अपने पार्टनर की फीलिंग्स को समझना , बिना मेल ईगो के प्यार जताना, अपने पार्टनर की रेस्पेक्ट करना इवन इन एंगर , मुश्किल वक्त में साथ निभाना और सबसे बड़ी बात— Loyalty, जो आज कल के रियल रिलेशन में लड़कियों को नहीं मिल पाती। इसीलिए आज कल लड़कियां रियल लाइफ में प्यार को नहीं बल्कि किताबों में प्यार को ढूंढ रही है।
किताबें उन्हें सुकून देती हैं और वह सपनों की दुनिया में खो जाती हैं। एक ऐसी सपनों की दुनिया जो उनका ख़्वाब है , जो उन्होंने अपने रियल लाइफ पार्टनर से एक्सपेक्ट की थी। किताबी दुनिया सुकून इसीलिए देती है क्योंकि जब असली रिश्तों में धोखा या दर्द मिलता है तब इन्हीं बुक की Fictional Love Stories Escape बन जाती हैं। बुक में जिस तरह से लड़कियों को ट्रीट किया जाता है उससे वह खुद को स्पेशल फील करती हैं। उन्हें एक Emotional Safe Zone मिल जाता है और लडकियां बिना हर्ट हुए Romantic World जीती हैं।
Heartbreak का डर कम
असल ज़िन्दगी में दिल टूटने का डर हर पल रहता है। पर किताबों के Heroes कभी हर्ट नहीं करते। यही वजह है कि लड़कियाँ किताबों में ज़्यादा Trust करती हैं। असलियत में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। मगर Fictional Heroes किताबों, Movies या Web Series में लड़कियों के लिए वो Dream World बना देते हैं, जहाँ कोई Judgment या Tension नहीं और नतीजन लड़कियाँ खुद से प्यार करना सीख रही हैं, खुद के Emotions और Boundaries की कद्र कर रही हैं। जब तक कोई Real Respectful Partner न मिले, तब तक Fictional Characters से ही खुश हैं।
कई लोग इसे Escape बोलते हैं मगर सच ये है कि जब असल दुनिया थका देती है तब किताबें और Fictional Heroes लड़कियों को वो Comfort और Happiness देते हैं जो शायद कोई असली इंसान नहीं दे पाता और शायद यही वजह है कि आजकल लड़कियाँ किताबों में लिखे 'Mr. Perfect' को असल दुनिया के 'Mr. Confuse' से ज़्यादा पसंद करती हैं। Book Relationships :