आखिर कन्या पूजन के दौरान ऐसा क्या हुआ उस घर में? कि बच्चियां रोती-चीखती भागी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:15 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:15 AM
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के बिलपुरा इलाके में मंगलवार को कन्या पूजन के दौरान एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जिसने पूरे मोहल्ले में सनसनी फैला दी। कन्या भोजन के लिए एक घर में आईं बच्चियों ने अचानक डरकर रोते हुए भागना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें बच्चियां घबराई हुई हालत में दौड़ती नजर आ रही हैं। Jabalpur News
कन्या पूजन के बाद मचा हड़कंप
स्थानीय निवासी भारती गुप्ता के घर कन्या पूजन का आयोजन किया गया था, जिसमें पास-पड़ोस की कुछ बच्चियां आमंत्रित थीं। सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन कुछ ही देर में बच्चियों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं और वे रोते हुए घर से बाहर निकल भागीं।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद बच्चियों के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भारती गुप्ता पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि कन्या पूजन के नाम पर उनके बच्चों के साथ कोई गलत हरकत की गई जिससे वे घबरा गईं और रोते-बिलखते घर से भाग निकलीं।
CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। रांझी थाना प्रभारी के अनुसार, "हमें शिकायत मिली है कि कन्या पूजन के दौरान बच्चियों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वे डर गईं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है।" फिलहाल पुलिस बच्चियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्होंने किस कारण से डरकर भागने का फैसला किया। इसके अलावा, मोहल्ले के अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगा कि जादू-टोना जैसी कोई बात थी या नहीं। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। Jabalpur News