Global Investor Summit : पीएम मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट का किया उद्घाटन
Global Investor Summit: PM Modi inaugurated the Global Investor Summit, Mukesh Ambani and Bollywood actors also arrived
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:40 AM
Global Investor Summit : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2023 की शुरुआत हो गई है शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया है। पीएम मोदी पहले लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां पर सीएम योगी समेत यूपी के मंत्रियों के उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे वृंदावन योजना में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। बता दें कि पीएम मोदी के आगमन से पहले देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।
Global Investor Summit :
बता दें कि भारत को अगर निकट भविष्य में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का अपना लक्ष्य पूरा करना है तो इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका अहम होगी। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश को 2027 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देना होगा। इस वर्ष भारत में G20 की अध्यक्षता और यूपी में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के साथ, यह लक्ष्य पहुंच के भीतर प्रतीत होता हैक्योंकि राज्य को पहले ही 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। यूपी सरकार ने देश और विदेश की विभिन्न कंपनियों के साथ ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की पूर्व संध्या तक लगभग 18,000 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।