तितली, लिटिल वागाटोर बीच :
लिटिल वागाटोर बीच पर बना तितली बार सनसेट के शानदार नज़ारों के लिए जाना जाता है । पहाड़ी की चोटी से क्षितिज का दृश्य काफी दर्शनीय है। अक्सर यहाँ भीड़ नहीं होती, ये बीच फिल्मों की शूटिंग के लिए भी चुना जाता है और स्टारगेज़र्स के लिए स्वर्ग है। समुद्र तट को लिटिल वागातोर भी कहा जाता है क्योंकि यह वागातोर समुद्र तट से थोड़ी दूरी पर स्थित है।यहां शानदार कॉकटेल के साथ लाइव म्यूज़िक का लुत्फ उठना आपकी रात को हसींन बना देगा।
थलासा, सियोलिम :
लाइव डांस परफॉर्मेंस और म्यूजिक के साथ थलासा बड़ी और ग्रैंड पार्टियों को ऑर्गनाइज़ करने के लिए जाना जाता है। । ये क्लब अपने लज़ीज़ यूनानी कूज़ीन के लिए भी मशहूर है। अगर आप गोवा मे है और अपनी जिंदगी मे मौज-मस्ती चाहते है तो थालसा जरुर जाये। इस क्लब मे आपको बहुत सी सुविधाएं मिलेगी सात एयर कंडीशन्ड लग्ज़री टेंट है,जहां से आप अपने प्राइवेट निजी वाटरफ्रंट डेक पर भी एंजॉय कर सकते हैं।