UP By-election : गोला उपचुनाव : सपा की हार के बाद अब कौन सा बहाना बनाएंगे अखिलेश : मायावती
What excuse will Akhilesh make after SP's defeat: Mayawati
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:53 PM
Lucknow : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में मैदान छोड़ देने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब सपा की हार के बाद अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी अमन गिरी की जीत के बाद समाजवादी पार्टी अब कौन सा बहाना बनाएगी।
UP By-election :
मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की 34,298 वोटों से करारी हार के लिए काफी चर्चाओं में है। बीएसपी अधिकांशतः उपचुनाव नहीं लड़ती है। यहां भी चुनाव मैदान में नहीं थी, तो अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी? उन्होंने कहा कि अब अगले महीने मैनपुरी लोकसभा व रामपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव में आजमगढ़ की तरह ही सपा के सामने अपनी इन पुरानी सीटों को बचाने की चुनौती है। देखना होगा कि क्या सपा ये सीटें भाजपा को हराकर पुनः जीत पाएगी या फिर वह भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है, यह पुनः साबित होगा।
UP By-election :
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी ने सपा को इस सीट पर 34,298 वोटों से शिकस्त दी है। भले ही इस जीत का कोई बड़ा असर न हो, लेकिन इस जीत ने बीजेपी के आत्मविश्वास को बढ़ाया है। वहीं समाजवादी पार्टी हौसले पस्त जरूर हुए हैं।