विज्ञापन

Gold man : राजस्थान के गोल्ड मैन (Gold man) कन्हैया लाल एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार इनके चर्चा में आने की वजह अपनी भांजी की शादी में बहन के भात में 60 तोला सोने के जेवर और 3 किलो चांदी का कलश देकर भात भरना है।
आपको बता दें कि चितौड़गढ़ निवासी कन्हैया लाल राजस्थान के चितौड़ बस स्टैंड पर फलों का ठेला लगाकर फल बेचते थे। जिसके बाद उन्होंने सेब का कारोबार किया। इस व्यापार में कन्हैया को काफी फायदा पहुंचाया। जिसके बाद कन्हैया के एक दोस्त ने उन्हें एक गोल्ड चैन पहनाई जिसके बाद से कन्हैया को सोने का शौक चढ़ा और इसके बाद वे सोना पहनने के शौकीन हो गए और आए दिन सोना पहने उन्हें राजस्थान में देखा जाता है। पूरे राजस्थान में कन्हैया लाल को गोल्ड मैन के नाम से पुकारा जाता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड मैन कन्हैया लाल की बहन डोली पत्नी किशोर का ससुराल कपासन में है। यहां उनकी बेटी पूजा का विवाह कार्यक्रम था। कन्हैया लाल पूजा के मामा लगते हैं। कन्हैया लाल चितौड़गढ़ से अपनी बहन डोली के लिए भात लेकर आए। इस दौरान उन्होंने भात में अपनी बहन को 60 तोला सोना के जेवर और तीन किग्रा वजनी चांदी की कलश के साथ भात भरा।
इस दौरान कन्हैया लाल अपनी बहन के यहां ऊंट पर बैठकर पहुंचे। ऊंट पर कपड़े व गहने लदे पड़े ते जिसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन