विज्ञापन
अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संगठन इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) ने अपने प्रमुख अनुसंधान केंद्र व यू आर राव सेटेलाइट सेंटर में जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।

ISRO News : अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संगठन इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) ने अपने प्रमुख अनुसंधान केंद्र व यू आर राव सेटेलाइट सेंटर में जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को देश के अग्रणी अंतरिक्ष कार्यक्रमों से जुड़कर शोध कार्य करने का मौका मिलेगा।
ISRO News
बेंगलुरु स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर भारत में उपग्रह निर्माण और अंतरिक्ष अनुसंधान का प्रमुख संस्थान है। देश के कई ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशनों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चंद्रयान, मंगल मिशन, सूर्य अध्ययन मिशन और खगोलीय अनुसंधान से जुड़े अनेक कार्यक्रमों के लिए यहां अत्याधुनिक तकनीकों का विकास किया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान में रिसर्च फेलो के रूप में काम करना किसी भी युवा वैज्ञानिक या इंजीनियर के लिए बड़ा अवसर माना जाता है।
ISRO News
भर्ती के तहत इंजीनियरिंग और साइंस की कई शाखाओं में पद उपलब्ध हैं। इनमें माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आॅप्टिकल इंजीनियरिंग, एप्लाइड फिजिक्स, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, गणित, थर्मल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल हैं। इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।
ISRO News
अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में एमई, एमटेक, एमएससी (इंजीनियरिंग) या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 सीजीपीए होना जरूरी है। वहीं गणित और भौतिकी से संबंधित पदों के लिए एमएससी में कम से कम 65 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को नेट, गेट, जैम, जेस्ट या किसी अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
ISRO News
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 11 जुलाई 2026 तक 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
ISRO News
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में उम्मीदवारों की शैक्षणिक उपलब्धियों और पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू और शैक्षणिक प्रदर्शन के संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
ISRO News
चयनित जूनियर रिसर्च फेलो को 37,000 रुपये प्रतिमाह फेलोशिप दी जाएगी। रिसर्च कार्य में प्रगति और निर्धारित शर्तें पूरी करने के बाद वरिष्ठ रिसर्च फेलो (एसआरएफ) बनने पर यह राशि बढ़कर 42,000 रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकती है। इसके अलावा संस्थान की ओर से मकान किराया भत्ता और अन्य निर्धारित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
ISRO News
इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरते समय पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और नेट/गेट या अन्य पात्रता परीक्षा के स्कोरकार्ड अपलोड करने होंगे।
आवेदन जमा करने के बाद उसकी कॉपी या पीडीएफ सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
ISRO News
विज्ञापन