Good Health Tips : नाश्ता नहीं करने से हम पॉज़िटिव रहेंगे या क्या होगा ?
Good health Tips
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:02 AM
Good Health Tips : क्या नाश्ता स्किप करने से मोटापा जल्दी घटता है ? या मोटे होते ही नहीं, यह एक बहुत ही विचारणीय प्रश्न है । खासकर बढ़ते बच्चों की माँ के लिए ।
प्राय देखा गया है कि नाश्ता स्किप करने से वजन कम होने के स्थान पर वजन बढ़ने की ही संभावना अधिक हो जाती है । इसका बहुत फर्क पड़ता है कि आप नाश्ता ही नहीं कर रहे हैं । वो भी वजन घटाने के उदेश्य से । आप सोच रहे हैं कि आप ने 14 से 15 घंटे तक कुछ नहीं खाया तो आपकी बॉडी आपका स्टोरड फैट इस्तेमाल करेगी और आप पतले होंगे । यकीन मानिए ये सोच तो बहुत ही नुकसान देह है । नाश्ता छोड़ने से 7-8 घंटे का तो रात का गैप, फिर सुबह का गैप, रिज़ल्ट क्या होता है ? क्रेविंग इतनी होती है कि बुरी तरह फास्ट फूड के सपने आते हैं आप दोपहर के भोजन में फिर जल्दी जल्दी और बहुत अधिक तथा कुछ भी खाते हैं आपके द्वारा छोड़े गए नाश्ते की भरपाई के लिए अब तो फिर वो भी पर्याप्त नहीं हो पाता है । नाश्ता छोड़ने से आप थके हुए महसूस करते हैं क्योंकि सुबह का भोजन भूख नहीं बढ़ाता । दोपहर में एक साथ काफी खा लेते हैं जिससे वजन बढ़ने की संभावना भी चार गुना तक बढ़ जाती है। जिसके कारण मोटापे का खतरा तो बढ़ता ही है । साथ ही दिल का दौरा पड़ने । और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के चांस भी रहते हैं ।
नाश्ता पोष्टिक करना चाहिए या नहीं ही करना चाहिए ?
ब्रेकफास्ट का समय तो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को लेने का सबसे अच्छा समय होता है । क्योंकि नाश्ता न करने से पहले आपने कम से कम 7-8 घंटों से कुछ नहीं खाया होता । ऐसे में यदि आप कुछ हेल्दी और विटामिन, मिनरल से युक्त नाश्ता लेंगे तो वह जल्दी अब्जॉर्ब हो जाएगा । जो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है । यदि आपको सुबह उठने के बाद भूख ही नहीं लगती है तो 1-2 घंटे बाद ही खाएं, लेकिन कुछ न कुछ खाएं जरूर । नहीं तो नाश्ता न करने से आपका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है । इससे आपको भूख लगने के साथ ही गुस्सा भी आता है । क्यूंकी ब्लड शुगर लेवल कम होने से आपका मूड अधिकांशत; गड़बड़ हो सकता है, इससे एनर्जी के साथ संज्ञानातमक फंक्शन में भी कमी आती है । नाश्ता न करने से तो बल्कि आपका मेटाबॉलिज्म भी धीरे-धीरे स्लो हो सकता है । इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है । क्योंकि रात में 7-8 घंटे तक कुछ नहीं खाने से उपावस का समय बढ़ जाता है जो कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाने लगता है ।
Good Health Tips :
सच तो ये है की नाश्ता ही आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है ऐसे में यदि आप ब्रेकफास्ट ही नहीं करेंगे तो मेटबॉलिज्म को भी बढ़ावा नहीं मिलेगा । जिसका असर कैलोरी बर्न पर होगा । और रिजल्ट पतले की बजाय आप मोटे होने लगेंगे । इसलिए, यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग या ब्रेकफास्ट स्किप करना सभी के लिए उपयुक्त नहीं है । बहुत कम लोगों को सकारात्मक प्रभाव का अनुभव हो सकता है, ज़्यादातर को तो सरदर्द, ब्लड – शुगर लेवल में गिरावट ही आती है । कभी – कभी तो बेहोशी सी होने को होती है ऐसे में एकाग्रता तो क्या खाने के सपने और चिड़चिड़ाहट अधिक। लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग का स्वास्थ्य लाभ हो सकता है । यदि इंटरमिटेंट फास्टिंग का पालन रात के भोजन में हो । जैसे रात्रि भोजन हल्का हो और जल्दी से जल्दी कर लिया जाये । तथा भोजन सोने से लगभग 4 घंटे पहले कर लिया जाये । तब बॉडी ऑर्गन्स को रिकवरी का भी समय मिलता है ।
कुछ महिलाएं तो ये भी सोचती हैं की पहले घर का सारा काम निपटा लें, पूजा पाठ कर लें । फिर आराम से बैठ नाश्ता करूंगी लेकिन इसमें भी देर हो जाती है जिससे ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है। और आपको भूख लगने के साथ ही गुस्सा भी आता है । दरअसल, ब्लड शुगर लेवल कम होने से तो आपका मूड ही गड़बड़ सा हो जाता है, इससे एनर्जी के साथ – साथ संज्ञानातमक फंक्शन में तो कमी आएगी ही । सोच कर देखेँ नाश्ता हमने अवॉइड किया । गुस्सा अपने बच्चों, डोमेस्टिक हेल्प पर उतार रहे हैं । कभी – कभी कुछ लोग तो सुबह उठकर एक कप चाय 1-2, बिस्किट फिर सीधा लंच करते हैं । तो कई दिन की शुरुआत ही ओटमील, फल या अंडे से करते हैं । यकीन मानिए नाश्ते में प्रोटीन लेने वाले ही सही हैं । वैसे कुछ का तो ये भी मानना है की नाश्ता न करने से शरीर पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ते हैं । लेकिन मैं तो इसको माइंड सेट ही कहूँगी क्योंकि सच तो ये ही है कि सुबह में किया गया ब्रेकफास्ट ही हमको दिनभर एनर्जी प्रदान करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है इसलिए हम नाश्ता जरूर खायेँ और उसमें क्या खाएं विचार करने योग्य है न कि नाश्ता करना या न करना । प्रोटीन वाले भोजन के साथ दिन की शुरुआत करना तो बहुत ही फायदेमंद होता है । उसमें भी लीन प्रोटीन जैसे अंडे या कम फैट वाला ग्रीक योगर्ट का नाश्ता । ये आपके एनर्जी लेवल को बनाए रखता है आप कम खाते हैं तथा पेट भी भरा भरा रहता है । नाश्ते में गरमागरम पराँठे, समोसे कचोड़ी वसा युक्त नाश्ते स्वाद तो बहुत ही लगते हैं पर ये हमको मोटा तथा आलसी बनाते हैं । भारतीय खाने में प्रोटीन की मात्रा काफी कम होती है । इसलिए प्रतिरक्षा कोशिकाओं के स्वस्थ स्तर को बनाए रखने के लिए हमें नियमित रूप से भोजन की आवश्यकता होती है । इसलिए नाश्ता करना कभी भी न भूलें । यदि आप सुबह लेट हो रहे हैं तो चाहे आप एक मौसमी फल और उबला हुआ अंडा ही खाकर जाएं । लेकिन स्किप न करें । रुक-रुक कर उपवास करने के बीच ब्रेकफास्ट करने से गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं । जो की शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं । गुड बैक्टीरिया मानव विकास हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ाते है, जो की शरीर से फालतू वसा को बर्न कर मसलस बनाते हैं । इससे भी महत्वपूर्ण है की नाश्ता करने से कोर्टिसोल हॉरमोन बनता है मस्तिष्क की डाइट ग्लूकोस होता है। कभी-कभी पर्याप्त ब्लड शुगर लेवल बनाए रखने के लिए लिवर में पर्याप्त स्टोर्ड ग्लाइकोजन नहीं होता है । ऐसे में हम कहीं केन्द्रित नहीं हो पाते । इसलिए न छोड़ें नाश्ता ।
यदि हम नाश्ता नहीं करते तो ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने के लिए कार्टिसोल का स्तर बढ़ता रहेगा, जो इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बनता है । और हमको भी पूरे दिन भूख ही लगती रहती है । सच तो ये है की तीनों समय खाएं स्वस्थ वर्धक खाएं और समय से खाएं ।
कुछ परेशानियाँ ऐसी होती हैं । जिन्हें हम स्वयम बुलाते हैं एक कहावत हैं न, घर से जाएँ खा के बाहर मिले पका के । यानि आप नाश्ता कर घर से अच्छे मूड में जाएँगे तो आपकी दिनचर्या पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है । इसीलिए कभी कुछ घरेलू नुस्खे मान अपनाने चाहिए मैंने अपनाए आप भी अपनाएं और फिर खुद जान जाएँ आज के लिए इतना ही अगले लेख में फिर मिलेंगे नई जानकारी के साथ ।