
भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सोना (Gold) नागरिकों की पहली पसंद है। सोना (Gold) खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में सोने की कीमत तेजी के साथ कम हो रही है। भारत में सोने के ताजा भाव (Gold Rate in India) की बात करें तो भारत में सोना 20 हजार रूपए तोला तक सस्ता हो गया है। विश्लेषकों का दावा है कि अगले कुछ दिनों में भारत में सोने के रेट (Gold Rate in India) और अधिक सस्ते हो जाएंगे। Gold Rate
आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक घोषणा के कारण सोने के भाव (Gold Rate) कम हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोने को लेकर बड़ी घोषणा की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ‘‘No Tariff on Swiss Gold ’’ डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा का भारत के बाजार पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद भारत में सोने के रेट तेजी के साथ कम हो रहे हैं।
भारत में सोना अचानक सस्ता हो गया है। कुछ दिन पहले एक लाख रूपये प्रति तोला की कीमत से सोना खरीदने वालों के लिए यह बुरी खबर है। भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले दो दिन में दिल्ली में सोने के रेट (Gold Rate) में 20 हजार रूपए तोला तक की गिरावट आ गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में भारत में सोने की कीमत (Gold Rate) और कम होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इस दौरान सोना खरीदने वालों ने सोना खरीदने में अधिक दिलचस्पी जाहिर कर दी है। भारत के बाजारों में सोने की खरीद-फरोख्त तेज हो गयी है।
अलग-अलग एजेंसियों द्वारा जारी रेट लिस्ट से पता चलता है कि 8 अगस्त को 24 कैरेट वाले सोने का रेट 101406 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 11 अगस्त को गिरकर 100201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 12 अगस्त को सोना और सस्ता होकर 99549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत लगातार गिरकर 1,13,313 रुपए प्रति किलो हो गई है।24 कैरेट वाले वाले सोने की कीमत 99549 रुपये प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 91187 रुपये प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 74662 रुपये प्रति 10 ग्राम 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 58236 रुपये प्रति 10 ग्राम Gold Rate