नई दिल्ली: पुराने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल द्वारा जानकारी साझा की गई है। नए अपडेट्स (UPDATES) और फीचर वाले स्मार्टफोन यूजर्स को गूगल (GOOGLE) ने बड़ा झटका दिया है। गूगल ने कई फोन्स पर यूट्यूब, जीमेल, गूगल मैप्स और यहां तक कि गूगल प्ले स्टोर पर बैन लगा दिया है। गूगल के इस फैसले के बाद पुरान स्मार्टफोन यूजर्स के लिए दिक्कत हो गई है।
हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक गूगल ने स्पष्ट कर दिया है कि पुराने स्मार्टफोन्स पर अब गूगल का कोई भी ऐप काम नहीं करेगा। गूगल ने खुलासा किया है कि वो उन यूजर्स के फोन पर गूगल अकाउंट को बैन करने जा रहे हैं, जो Android 2.3 और इससे पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल के यूट्यूब (YouTube), जीमेल (Gmail), गूगल (Google) मैप्स ऐप्स को अब पुराने स्मार्टफोन यूजर नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे। पुराने मोबाइल में यूट्यूब, जीमेल, गूगल मैप्स ऐप, ओएस वर्जन पर चलने वाले सभी पुराने डिवाइस काम करना बंद कर देंगे।
गूगल ने पुरान वर्जन पर सेवाएं बन्द होने का किया था ऐलान
गूगल ने ऐलान किया था कि 27 सितंबर से Android Version 2.3.7 और इससे पुराने वर्जन पर चलने वाले Android स्मार्टफोन को अब साइन इन करने की क्षमता नहीं मिलेगी। गूगल की बहुत सारी सेवाएं जैसे गूगल मैप्स, यूट्यूब और जीमेल सभी साइन-इन पर निर्भर हो जाएंगी। यूजर्स अभी भी सेवाओं को अपने मोबाइल ब्राउजर पर एक्सेस कर पाएंगे, लेकिन डिवाइस पर ऐप-ओनली सुविधाएं नहीं मिलेगी।