
Google Doodle Pani Puri[/caption]
गूगल ने डूडल बनाकर यूजर्स को 'पानीपूरी वाला' बनने का मौका दिया है. मतलब गूगल के इस गेम को खेलते समय यूजर्स को एक टाइमर के साथ काम करना है और अलग-अलग ग्राहकों को तमाम फ्लेवर्स के गोलगप्पे खिलाने हैं. कस्टमर को गोलगप्पे खिलाने के लिए आपको नीचे लिखे फ्लेवर वाले पानी को निश्चित समय के अंदर ग्राहक को खिलाना है. सही चुनाव करने पर आप इस गेम को लंबे समय तक खेल सकते हैं और अच्छे पॉइंट्स भी हासिल कर सकते हैं.सर्च इंजन गूगल भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फुड और आपकी चटखारेदार पानीपुरी को एक अनोखे तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने पानीपुरी पर एक गेम Doodle बनाया है। इस गेम में लोग 'पानीपुरी वाले भईया' को अपने ग्राहकों को उनके मनपसंद फ्लेवर वाली पानीपुरी बेचने में मदद कर रहे हैं।
Google Doodle Pani Puri[/caption]
सर्च जाएंट गूगल अक्सर डूडल बनाकर त्योहारों, खास लोगों और उपलब्धियों का जश्न मनाता है। पानीपुरी को सेलिब्रेट करने के पीछे भी एक बड़ी उपलब्धि ही है। दरअसल, 12 जुलाई 2015 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रेस्तरां ने अपने ग्राहकों को 51 फ्लेवर्स की पानीपुरी परोसी थी जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया था। उस रेस्तरां का नाम Golden Book of World Records में दर्ज हो गया था। 8 साल बाद भारतीयों की सबसे फेवरेट street food को डूडल के जरिए गूगल उस उपलब्धी के लिए ही सम्मानित कर रहा है।