Google : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गूगल, एनसीएलएटी के आदेश को दी चुनौती
Google reaches Supreme Court, challenges NCLAT order
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:14 AM
मुंबई। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश के खिलाफ अमेरिका की कंपनी गूगल (Google) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। न्यायालय गूगल की याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को राजी हो गया।
Google
एनसीएलएटी (NCLAT) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CII) द्वारा गूगल पर लगाए गए 1,337 करोड़ रुपये के जुर्माने पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसी आदेश के खिलाफ गूगल ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी।
प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा (Justice PS Narasimha) की पीठ ने कहा कि गूगल की याचिका को सुनवाई के लिए सोमवार को सूचीबद्ध किया जाएगा।
Google
पिछले हफ्ते अपीलीय न्यायाधिकरण ने गूगल को उस पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा लगाए गए 1,337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने का 10 प्रतिशत अदा करने का निर्देश दिया था। एनसीएलएटी की पीठ ने सीसीआई के जुर्माने के आदेश के खिलाफ गूगल की याचिका को स्वीकार तो कर लिया था, लेकिन जुर्माने के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा था कि वह अन्य पक्षों को सुनने के बाद ही कोई आदेश देगा।
सीसीआई ने पिछले वर्ष अक्टूबर के आदेश में गूगल (Google) से कहा था कि वह एंड्रॉयड मंच पर स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को विभिन्न ऐप हटाने और अपनी पंसद के सर्च इंजन को चुनने की इजाजत दे। यह आदेश 19 जनवरी से प्रभावी होना था।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।