
Gorakhpur[/caption]
वहीं, इन नए जोड़ों को आशीर्वाद देने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने कहा, बाल विवाह और दहेज कुप्रथा के खिलाफ सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए। दहेज मुक्त शादियों, सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से जुड़कर हम सभी दहेज कुप्रथा और इससे जुड़ी अन्य कुरीतियों के समाधान में अपना योगदान दे सकते हैं।
एक शादी पर 51 हजार रुपए खर्च कर रही सरकार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए करीब 1500 रजिस्ट्रेशन है। इनमें 68 की संख्या मुस्लिमों की है। वहीं, प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। जबकि, 10 हजार रुपये उपहार और शेष राशि अन्य खर्चों के मद में है।
सबको मिल रहा लाभ
सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से काम कर रही है। समाज के हर तबके को बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने 2014 में सबका साथ, सबका विकास का जो मंत्र दिया था, वह आज प्रदेश में मूर्त रूप में नजर आता है।