Gorakhpur News : गोरखपुर में एक ऐसा स्कूल, जहां बिजली नहीं, खिड़की खोलकर बच्चे करते हैं पढ़ाई
A school in Gorakhpur where there is no electricity, children study by opening the windows
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:51 PM
गोरखपुर। जिले में एक ऐसा प्राथमिक विद्यालय है, जहां आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। शहर के बीचोबीच स्थित इस विद्यालय में बच्चे तो रोज आते हैं, अध्यापक पढ़ाते भी रोज हैं। लेकिन, बच्चों के पढ़ने के लिए यहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। वहां पढ़ने वाले बच्चे रोशनी के लिए दरवाजे और खिड़कियों का सहारा लेते हैं। मौसम चाहे कोई भी हो, बिना खिड़की खोले यहां पढ़ाई हो ही नहीं सकती।
केंद्र सरकार की जमीन पर हैं ये स्कूल
गोरखपुर में सालों से चल रहे बौलिया रेलवे कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में आज तक बिजली का कोई कनेक्शन ही नहीं पहुंचा। बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र सिंह ने बताया शहर में इस तरह के उनके पास 3 विद्यालय हैं। ये सभी सेंट्रल गवर्नमेंट की जमीन पर स्थापित हैं। यह विद्यालय सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा दान में दिये गये थे। लेकिन, अब इस विद्यालय का किराया सेंट्रल गवर्नमेंट को दिया जाता है। शहर में अब ऐसे दो स्कूल रह गए हैं, जिनमें आज तक बिजली नहीं पहुंची, जबकि तीसरे स्कूल को शिफ्ट कर दिया गया है।
अध्यापिका ने लगाई गुहार तब मिला पानी
गोरखपुर के रेलवे बौलिया कॉलोनी में मौजूद प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज रचना श्रीवास्तव बताती हैं कि सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ हमें भी मिलते हैं। लेकिन, कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसे चाह कर भी हम लोग नहीं ले सकते। इस स्कूल में जब से मैं आई हूं, तब से बिजली नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्कूल सेंट्रल गवर्नमेंट के जमीन पर बना है। इसीलिए यहां बिजली और पानी दोनों का बहुत बुरा हाल है। लेकिन, किसी तरह कह सुनकर रेलवे के अधिकारियों से पानी की सप्लाई ले पाई हैं। उनका कहना है कि बिजली के अभाव में लाइट और बिना पंखे के बच्चों का पढ़ना बेहद मुश्किल होता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#gorakhpurnews #primaryschool