Gorakhpur News : गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, शहरवासियों को मिलेगी 727 परियोजनाओं की सौगात
CM Yogi reached Gorakhpur, residents will get gift of 727 projects
भारत
चेतना मंच
20 Jun 2023 08:50 PM
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर आएंगे। सीएम के हाथों गोरखपुर को बाढ़ बचाव, पेयजल समेत 2604 करोड़ रुपये की 727 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इस अवसर पर जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सीएम योगी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (ATM) पर हेल्थ एटीएम का भी लोकार्पण करेंगे।
Gorakhpur News
पहले भी दे चुके हैं सौगात
दरअसल, 4 जून को भटहट सीएचसी पर आयोजित समारोह में सीएम योगी ने भटहट समेत सहजनवा, पाली, हरनही व बांसगांव सीएचसी पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) का लोकार्पण किया था। इसके पहले 6 मार्च को उन्होंने जंगल कौड़िया और खुटहन सीएचसी को पीकू की सौगात दी थी। इन सभी पीकू की स्थापना हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के कॉरपोरेट एनवायरमेंट रिस्पांसिबिलिटी (सीईआर) फंड से कराई गई है।
हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे
इसी दिन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया था कि पीकू वाले सभी सीएचसी पर हेल्थ एटीएम भी लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगवाने की सरकार की पहल पर इंडस टॉवर लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा ने सहयोग का कदम बढ़ाते हुए दस स्वास्थ्य केंद्रों पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से 10 हेल्थ एटीएम की व्यवस्था की है।
Gorakhpur News
हेल्थ ATM का होगा लोकार्पण
देवरिया, महराजगंज और गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय गोरखपुर में हेल्थ एटीएम स्थापित किया जा चुका है। 7 सीएचसी भटहट, सहजनवा, जंगल कौड़िया, पाली, चौरीचौरा, खुटहन, हरनही में हेल्थ एटीएम का लोकार्पण आज सीएम योगी करेंगे।
शुद्ध पेयजल की होगी व्यस्था
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 2427.63 करोड़ रुपये के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास और 176.83 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में जल निगम (ग्रामीण) की 623 परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। गांव-गांव, घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने वाली इन परियोजनाओं पर 2427 करोड़ 63 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे।
बाढ़ से बचाव के कार्यों का भी करेंगे लोकार्पण
पेयजल की इन परियोजनाओं का लाभ जनपद के ग्रामीण इलाकों को आच्छादित करने वाली पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, कैम्पियरगंज, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार, सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा। समारोह में मुख्यमंत्री बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-2 द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कई कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।