Gorakhpur News : अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों पर मौत का झपट्टा
Death swoops on people returning after performing last rites
भारत
चेतना मंच
25 May 2023 04:20 PM
गोरखपुर। एक महिला का अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों पर मौत ने झपट्टा मार दिया। बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन खंभे से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की ठौर मौत हो गई। जबकि आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना गोला इलाके के गोपालपुर-माल्हनपार मार्ग पर स्थित परसिया रावत गांव के पास रात 10 बजे की है।
तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे लोग
सिकरीगंज इलाके के पिड़रा महदेवा बाजार के रहने वाले कुछ लोग गोला कस्बा स्थित सरयू घाट पर एक महिला के शव का अंतिम संस्कार करने गए थे। रात करीब 10 बजे लगभग 10 से 12 लोग अंतिम संस्कार कर पिकअप में सवार होकर गांव लौट रहे थे। अभी वे चीनी मिल रोड पर परसिया रावत गांव के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई।
तेज थी पिकअप की स्पीड
पिकअप की स्पीड काफी तेज होने के कारण मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामलखन (75) निवासी उड़री, थाना सिकरीगंज, इसी गांव के किशन (14) पुत्र अक्षय और विश्वनाथ (65) निवासी पहचान पिड़रा, महदेवा, थाना सिकरीगंज के रूप में हुई। जबकि, 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत तीन एंबुलेंस से सीएचसी गोला पहुंचाया गया।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।