Gorakhpur News : गोरखपुर के गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा
Gandhi Peace Prize announced to Gita Press of Gorakhpur
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 11:36 PM
गोरखपुर। अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में योगदान के लिए गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने सर्वसम्मति से गीता प्रेस, गोरखपुर को पुरस्कार के लिए चुना है।
Gorakhpur News
धनराशि नहीं लेगा गीता प्रेस
गीता प्रेस बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि वह यह सम्मान तो स्वीकार करेगा, लेकिन इसके साथ मिलने वाली धनराशि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। गीता प्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी का कहना है कि गीता प्रेस की परंपरा के मुताबिक, इससे पहले भी 100 सालों में गीता प्रेस ने न कभी कोई चंदा लिया तो न ही किसी तरह की आर्थिक मदद ली। सम्मान के साथ भी मिलने वाली किसी तरह की धनराशि को गीता प्रेस ने कभी नहीं लिया।
PM मोदी का आभार जताया
लाल मणि तिवारी ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमारे लिए हर्ष की बात है। लेकिन, बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि सम्मान के साथ मिलने वाली धनराशि स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Gorakhpur News
एक करोड़ की धनराशि से इनकार
दरअसल, गांधी शांति पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और उत्कृष्ट पारंपरिक हस्तकला, हथकरघा की कलाकृति के साथ एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाती है। गीता प्रेस की बैठक में तय हुआ है कि धनराशि को छोड़कर प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और उत्कृष्ट पारंपरिक हस्तकला आदि स्वीकार की जाएगी।
पीएम ने सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने शांति और सामाजिक सद्भाव के गांधीवादी आदर्शों को बढ़ावा देने में गीता प्रेस के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस को अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना सामुदायिक सेवा में किए गए कार्यों की सराहना करना है। पीएम ने कहा कि गांधी शांति पुरस्कार 2021, मानवता के सामूहिक उत्थान में योगदान देने के लिए गीता प्रेस के महत्वपूर्ण और अद्वितीय योगदान को मान्यता देता है, जो सच्चे अर्थों में गांधीवादी जीवन शैली का प्रतीक है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।